8 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली अपने करियर के सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं। कल खेले गए मैच में कोहली ने शतक जमाकर अकेलेदम पर धोनी की टीम पुणे सुपरजाइंट्स को हरा दिया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रैंस में कोहली ने सरफराज खान और गेल को टीम के अंतिम ग्यारह में शामिल नहीं करने को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है। उनहोंने गेल के बारे में कहा कि गेल को आराम नहीं दिया गया है गेल के बदले टीम में ट्रैविस हैड को शामिल किया गया है ताकि टीम का मिडल ऑर्डर को मजबूत किया जा सके।

Advertisement

आपको बता दें कि गेल का आईपीएल में कोई खास परफॉर्मेंस नहीं रहा है जिसके चलते ही क्रिस गेल को टीम से बाहर रखा गया है तो वहीं उनके जगह टीम में शामिल किए गए ट्रैविस हैड बेहद ही शानदार फॉर्म में हैं और कमाल का खेल दिखा रहे हैं।

Advertisement

कोहली ने आगे कहा कि ट्रैविस के बल्ले पर गेंद शानदाकर तरीके से आ रही है और उनका योगदान टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। टीम के जरूरत के हिसाब से ट्रैविस गेंदबाजी भी कर सकते हैं जो टीम के लिए काफी अहम होता है।

इसके अलावा सरफराज खान को टीम में नहीं लेने के सवाल पर कोहली ने कहा है कि सरफराज को अपनी फील्डिंग को सुधारनी होगी। आपको बता दे कि शुरुआती 5 मैच खेलने के बाद सरफराज को अंतिम ग्यारह में बाकी के मैचों में जगह नहीं मिल रही है। कोहली ने सीधे तौर पर कहा कि खिलाड़ियों को अपनी फील्डिंग पर फोकस करना बेहद ही जरूरी है। छोटे फॉर्मेट में टीम की हार और जीत में फील्डिंग का अहम रोल होता है।

इन सबके अलावा कोहली ने शेन वॉटसन की जमकर तारीफ करी है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार