आईपीएल के पांचवे मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स एक दूसरे से भिड़ेंगी। मुंबई को अपने पहले मुकाबले में आरसीबी के हाथों 2 विकेट से हार मिली थी तो वहीं दूसरी तरफ केकेआर ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हराया था।
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, पांचवा मैच - Match Details
- दिनांक- 13 अप्रैल, 2021
- समय- शाम 7:30 बजे
- स्थान- एमए चिदंबरम
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, पांचवा मैच- प्रीव्यू
मुंबई इंडियंस
आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी इतनी खास नहीं रही। स्पिन गेंदबाजों और धीमी गेंदों पर सभी संघर्ष करते नजर आए टीम के लिए क्रिस लिन ने सबसे ज्यादा 49 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 31 रन बनाए। शानदार फॉर्म में चल रहे हैं ईशान किशन से सभी को उम्मीद थी और एक बेहतर शुरुआत मिलने के बाद वह भी 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अगर मुंबई को आने वाले मैचों में अच्छा करना है तो टीम के अन्य बल्लेबाज जिसमें कप्तान रोहित शर्मा नीचले क्रम में हार्दिक पांड्या, किरण पोलार्ड और क्रुणाल पांड्या का चलना बेहद जरूरी है।
मुंबई की गेंदबाजी की बात की जाए तो पिछले मैच में जसप्रीत बुमराह और अपना पहला मैच खेल रहे मार्को जैंसेन ने किफायती गेंदबाजी की थी। इन दोनों के अलावा ट्रेट बोल्ट ने भी एक विकेट जरूर चटकाया लेकिन वह थोड़े महंगे साबित हुए। मुंबई की स्पिन गेंदबाजी पिछले मैच में थोड़ी कमजोर बिछी और टीम के मुख्य स्पिनर राहुल चहर वह अपने हिसाब से इसके अलावा कुणाल पांड्या ठीक-ठाक गेंदबाजी की।
कोलकाता नाइट राइडर्स -
केकेआर की टीम ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हराया था। पिछले मैच में टीम के ओपनिंग बल्लेबाज नीतीश राणा ने 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इसके अलावा राहुल त्रिपाठी ने भी कमाल की बल्लेबाजी की और एक शानदार अर्धशतक जमाया था। केकेआर की बल्लेबाजी की बात की जाए तो उनके पास शुभमन गिल के रूप में एक बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाज हैं। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में दिनेश कार्तिक और कप्तान मोर्गन जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है। टीम का निचला क्रम मजबूत दिखता है और टीम शाकिब अल हसन, आंद्रे रसल और पैट कमिंस के रूप में ऐसे खिलाड़ी है जो आखिरी के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए थे। इसके अलावा बांग्लादेश के अनुभवी शाकिब अल हसन ने एक विकेट तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने अपने खाते में एक विकेट हासिल किया। अन्य गेंदबाजों की बात करें तो टीम के मुख्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती थोड़े महंगे साबित हुए और उन्हें अपने चार ओवर के कोटे में कोई विकेट नहीं मिला। दूसरी ओर हरभजन सिंह ने केवल 1 ओवर ही गेंदबाजी की।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस- Head To Head
- कुल मैच - 27
- केकआर - 6
- मुंबई इंडियंस - 21
कोलकाता बनाम मुंबई इंडियंस , पांचवा मैच - टीम न्यूज
केकेआर - टीम के सभी खिलाड़ी मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
मुंबई इंडियंस - क्वीटंन डी कॉक साउथ अफ्रीका से आने के बाद अभी भी क्वारंटाइन में ही है।
कोलकाता बनाम मुंबई इंडियंस , पांचवा मैच - पिच रिपोर्ट
चेन्नई के मैदान पर रन बनाना आसान नहीं होता और यहां स्पिनरों का बोलबाला रहता है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम थोड़ा फायदा में रहती है क्योंकि जैसे-जैसे मैच आगे की ओर बढता है वैसे-वैसे बल्लेबाजों को परेशानी झेलनी पड़ती हैं।
कोलकाता बनाम मुंबई इंडियंस, पांचवा मैच संभावित प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स - शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती
मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस लिन / क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, राहुल चाहर, मार्को जैंसन, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
कोलकाता बनाम मुंबई इंडियंस Blitzpools फैंटेसी इलवेन -
- विकेटकीपर - ईशान किशन (उपकप्तान), दिनेश कार्तिक
- बल्लेबाज - राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा
- ऑलराउंडर्स - शाकिब अल हसन, आंद्रे रसल, हार्दिक पांड्या
- गेंदबाज - जसप्रीत बुमराह , प्रसिद्ध कृष्णा, हरभजन सिंह