3 नवंबर। दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 में 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाए। जिसके कारण बांग्लादेश को जीत के लिए149 रनों की दरकार है। 

Advertisement

आखिरी 2 ओवर में वॉशिंगटन सुंदर और क्रुणाल पांड्या ने मिलकर 20 रन जोड़े जिसके कारण भारतीय टीम 148 रन बना पाने में सफल रहे। वॉशिंगटन सुंदर ने 5 गेंद पर 14 रन बनाए तो वहीं क्रुणाल पाड्या ने 8 गेंद पर 15 रनों की पारी खेली। इसके साथ - साथ धवन 42 गेंद पर 41 रन बना पाए तो वहीं श्रेयस अय्यर ने 13 गेंद पर 22 रनों की पारी खेली। ऋषभ पंत 27 रन की पारी खेल पाए।

Advertisement

बांग्लादेश की ओर से अनिमुल इस्लाम ने 2 विकेट, शफीफुल इस्लाम ने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा 1 विकेट अफिफ हुसैन ने चटकाए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार