रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या(Krunal Pandya) ने मंगलवार (3 जून) को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के चार ओवरों में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

क्रुणाल को उनके शानदार प्रदर्शन क लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जो दो आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। इससे पहले वह आईपीएल 2017 के फाइनल में मुंबई इंडियंस के लिए फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीता था। 

Advertisement

बता दें कि मौजूदा सीजन में क्रुणाल का प्रदर्शन शानदार रहा। वह आरसीबी के लिए दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 15 गेंदों में 17 विकेट लिए, जिसमें 25 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। इसके अलावा बल्लेबाजी में 109 रन बनाए, जिसमें बेस्ट स्कोर नाबाद 73 रन रहा। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। जिसमे  विराट कोहली टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 35 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में पंजाब किंग्स 7 विकेट गवाकर 184 रन ही बना सकी। जिसमें शशांक सिंह ने 30 गेंदों में नाबाद 61 रन और जोश इंग्लिस ने 23 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार