आईपीएल 2023 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने हैदराबाद के कप्तान ए़डेन मार्क्रम के इस फैसले को गलत साबित कर दिया। इस स्पिन ट्रैक पर सनराइजर्स की टीम सिर्फ 121 रन ही बना पाई। इस मैच में हैदराबाद के सभी बल्लेबाज स्पिनर्स की धुन पर नाचते हुए दिखे यहां तक कि इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे एडेन मार्क्रम भी पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए।

Advertisement

क्रुणाल पांड्या इस मैच में लखनऊ के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इन तीन विकेटों में मार्क्रम का विकेट भी शामिल था। हैदराबाद की पारी का 8वां ओवर क्रुणाल कर रहे थे और इस ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने सबसे पहले अनमोलप्रीत को आउट किया और आखिरी गेंद पर उन्होंने मारक्रम को बोल्ड करके तो लखनऊ के फैंस को खुश कर डाला।

Advertisement

मार्क्रम इंडिया में लैंड होने के बाद इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे थे और उन्होंने ने भी उम्मीद नहीं की होगी कि वो पहली ही बॉल पर आउट हो जाएंगे। जिस बॉल पर मार्क्रम बोल्ड हुए वो पड़कर सीधी रही और गलत लाइन पर खेलने के चलते उनकी ऑफ स्टंप उखड़ गई। पहली ही बॉल पर बोल्ड होने के बाद उनके चेहरे पर निराशा के भाव साफ देखे जा सकते थे।

मार्क्रम के विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अब अगर इस मैच की बात करें तो हैदराबाद ने सिर्फ 121 रन बनाए हैं जिसका मतलब ये है कि अगर उन्हें मैच जीतने के बारे में सोचना है तो उन्हें भी लखनऊ के गेंदबाजों जैसा कमाल दिखाना होगा। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन राहुल त्रिपाठी ने बनाए। अगर राहुल 35 रनों की संयम भरी पारी ना खेलते तो हैदराबाद की टीम 100 रन के भीतर भी आउट हो सकती थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार