IND vs AUS Nagpur Test : भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए इस मैच में सूर्यकुमार यादव और केएस भरत को डेब्यू का मौका मिला है। सूर्या को भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने डेब्यू कैप दी जबकि भरत को चेतेश्वर पुजारा ने उनकी डेब्यू कैप दी।

Advertisement

टीम इंडिया के लिए डेब्यू कैप पाकर भरत काफी इमोशनल नजर आए और इस दौरान स्टेडियम में उनकी मां भी मौजूद थी और वो भी मैदान पर अपने बेटे के इस खास को दिन को और खास बनाने के लिए पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने भरत को गले लगा लिया और दोनों को इस खास मौके पर इमोशनल देखा गया।सोशल मीडिया पर मां-बेटे की प्यारी सी तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

Advertisement

इसके अलावा बीसीसीआई ने भी केएस भरत का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भरत अपने डेब्यू के बारे में बात कर रहे हैं। भरत को इस मैच में डेब्यू का मौका तो मिल गया है लेकिन अब उन्हें इस मौके को भुनाना भी होगा क्योंकि अगर उनके बल्ले से रन नहीं निकले तो बेंच पर ईशान किशन बैठे हुए हैं ऐसे में रोहित शर्मा आगे आने वाले मुकाबलों में ईशान किशन को उनसे ऊपर तरजीह दे सकते हैं।

फिलहाल अगर इस टेस्ट मैच के पहले सेशन की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन पहले तीन ओवर में ही दोनों ओपनर्स आउट हो गए और कंगारुओं पर संकट के बादल मंडराने लगे थे लेकिन तभी मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर अपनी टीम की पारी को संवारने का काम किया। पहले दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं और अभी भी लाबुशेन और स्मिथ नाबाद हैं ऐसे में भारतीय गेंदबाज किसी तरह से इस जोड़ी को तोड़ने की कोशिश करेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार