Kuldeep Yadav Record: भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 6 विकेटों की जरूरत है। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में वह यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार (13 जून) से खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में कई खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं, लेकिन भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर कुलदीप यादव के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका होगा। बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज वनडे क्रिकेट में विकेटों का दोहरा शतक पूरा करने से सिर्फ कुछ कदम दूर हैं।

Advertisement

दोनों टीमों के बीच पहला वनडे धर्मशाला में 13 जून को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में और तीसरा वनडे 20 जून को चेन्नई में आयोजित होगा। इस पूरी सीरीज में कुलदीप के पास इतिहास रचने का मौका रहेगा।

कुलदीप यादव ने अब तक खेले गए 120 वनडे मैचों में 194 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 26.82 का रहा है। उन्हें 200 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 6 विकेटों की जरूरत है। अगर कुलदीप इस सीरीज में छह विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने वाले भारत के चुनिंदा गेंदबाजों की सूची में शामिल हो जाएंगे। 

इतना ही नहीं, वह भारत के लिए सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में फिलहाल सिर्फ अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी उनसे आगे हैं, जिन्होंने इस आंकड़े को छुने के लिए 104 मैच लिए थे। वहीं दूसरे स्थान पर मौजूद पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने 133 मैचों में 200 विकेट पूरे किए थे।

भारत के लिए सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज

  1. मोहम्मद शमी    - 104 मैच 
  2. अजीत अगरकर - 133 मैच
  3. जहीर खान - 144 मैच
  4. अनिल कुंबले - 147 मैच
  5. जवागल श्रीनाथ - 147 मैच
Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आपको यह भी बता दें कि वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने के साथ ही कुलदीप यादव भारत के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले नौवें गेंदबाज बन जाएंगे। पिछले कुछ सालों में कुलदीप ने भारतीय वनडे टीम की गेंदबाजी आक्रमण में बेहद अहम भूमिका निभाई है और मध्य ओवरों में विकेट निकालने की उनकी क्षमता टीम के लिए बड़ी ताकत रही है। ऐसे में उनके फैंस को इस सीरीज में भी उनसे से बड़ी उम्मीदें होंगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार