नई दिल्ली, 27 मार्च (CRICKETNMORE) । रविवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और इंग्लैंड के रिचर्ड केटलबोरो को आज मैदानी अंपायर नियुक्त किया गया।
आईसीसी ने बयान में कहा, कुमार धर्मसेना और रिचर्ड केटलबोरो दो मैदानी अंपायर होंगे। श्रीलंका के रंजन मदुगुले को इस मुकाबले के लिए मैच रैफरी नियुक्त किया गया है।