गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के फाइनल मुकाबले में 7 विकेट से हराकर उनका दूसरी बार टाइटल जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया है। मुकाबले के बाद राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगकारा काफी नाराज़ नज़र आए और उन्होंने मैच के बाद बातचीत करते हुए कहा अश्विन दिग्गज गेंदबाज़ है लेकिन उन्हें सुधार करने की जरूरत है।

Advertisement

श्रीलंकाई दिग्गत कुमार संगकारा मुकाबले के बाद बोले, 'रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह क्रिकेट के एक लीजेंड है और उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की है। हालांकि इसके बावजूद उनकी गेंदबाज़ी में काफी सुधार करने की जरूरत है।' संगकारा बोले, 'अश्विन को अपनी ऑफ स्पिन पर अधिक फोकस करना चाहिए।'

Advertisement

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के लिए अश्विन ने फाइनल में गुजरात के खिलाफ 3 ओवर में 32 रन खर्चते हुए कोई भी सफलता हासिल नहीं की थी। वहीं बात करें उनके सीज़न में किए गए प्रदर्शन की तो अश्विन ने राजस्थान के लिए 17 मुकाबलों में 12 विकेट चटकाएं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.50 का रहा। अश्विन ने टीम के लिए 191 रन भी बनाए।

गौरतलब है कि फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 130 रन बनाए थे। जिसके बाद गुजरात की टीम ने 11 गेंद पहले ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। फाइनल में अश्विन बैट और बॉल दोनों से ही प्रभावित करने में नाकाम रहे थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार