मयंक अग्रवाल (106) और कप्तान केएल राहुल (69) की पहले विकेट के लिए की गई 183 रनों की साझेदारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 223 रन बना आईपीएल-13 का सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया। मयंक का यह आईपीएल में पहला शतक और सर्वोच्च स्कोर भी है। इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 89 रन था जो उन्होंने इसी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए थे।

Advertisement

वहीं कप्तान राहुल ने पिछले मैच में शतक जमाया था और उन्होंने आज अपनी पारी वहीं से शुरू की जहां से उन्होंने पिछले मैच में छोड़ी थी। और उनसे दो कदम आगे रहे मयंक निकले। जयदेव उनादकट, अंकित राजपूत, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया कोई भी उन्हें परेशान नहीं कर पाया।

Advertisement

इन दोनों ने टीम को मिलकर तेज और शुरुआत देते हुए 10 ओवरों में टीम को 110 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

दोनों ने इस मैदान की छोटी बाउंड्रीज का भरपूर फायदा उठाया। मयंक ने श्रेयस गोपाल द्वारा फेंके गए नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का मार अपना अर्धशतक पूरा किया। राहुल ने भी 12वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया।

राजस्थान के गेंदबाज इन दोनों का तोड़ नहीं निकाल पा रहे थे और लगातार रन खा रहे थे। मयंक ने गोपाल की गेंद पर चौका मार 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शतक पूरा किया।

यह साझेदारी टॉम कुरैन ने तोड़ी। उन्होंने मयंक को संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। मयंक और राहुल की साझेदारी आईपीएल में पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी और पंजाब के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। मयंक ने महज 50 गेंदें खेली और आठ चौकों के साथ सात छक्के लगाए।

Advertisement

राहुल को अंकित राजपूत ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर गोपाल के हाथों कैच करा पंजाब को दूसरा झटका दिया। राहुल ने 54 गेंदों का सामना किया। उनकी पारी में सात चौके और एक छ्क्का शामिल रहा।

राहुल और मयंक ने रविवार को आईपीएल में पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो के नाम आईपीएल में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड है जो उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 31 मार्च 2019 को बनाया था। इन दोनों ने बेंगलोर के खिलाफ 185 रनों की साझेदारी की।

दूसरे नंबर पर क्रिस लिन और गौतम गंभीर द्वारा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए की गई 184 रनों की साझेदारी है।

Advertisement

मयंक और राहुल ने हालांकि एडम गिलक्रिस्ट और पॉल वलथाटी के बीच 2011 में पंजाब के लिए पहले विकेट के लिए की गई 132 रनों की साझेदारी के रिकार्ड को भी तोड़ दिया। अब इन दोनों के नाम पंजाब के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड हो गया है।

ग्लैन मैक्सवेल 13 रन बनाकर नाबाद रहे। निकोलस पूरन भी आठ गेंदों पर तीन छक्के और एक चौके की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार