पाकिस्तान सुपर लीग का सातवां सीज़न अपने आखिरी पड़ाव पर है और अब फाइनल मुकाबले में लाहौर कलंदर्स का सामना मुल्तान सुल्तांस के साथ होना है। इस पूरे सीज़न में हारिस रऊफ ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया और एलिमिनेटर मुकाबले में भी उन्होंने दो विकेट लेकर अपनी छाप छोड़ी।

Advertisement

हालांकि, लाहौर की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि हारिस रऊफ काफी इमोशनल नज़र आते हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं।

Advertisement

हारिस के इस वीडियो को देखकर फैंस काफी इमोशनल कमेंट कर रहे हैं। हालांकि, अगर पीएसएल में हारिस रऊफ की ही बात करें तो वो अपने साथी खिलाड़ी कामरान गुलाम को लेकर भी सुर्खियों में थे। लाइव मैच में कामरान को थप्पड़ मारने के चलते हारिस की काफी आलोचना की गई थी।

मगर अब उनका कामरान के साथ याराना देखकर शायद फैंस को भी ये पता चल गया होगा कि हारिस ने वो थप्पड़ सीरियस होकर नहीं बल्कि दोस्ती के चलते कामरान को मारा था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार