Lahore Qalandars vs Multan Sultans, PSL 2023 Dream 11 Team 

Advertisement

PSL 2023 का 20वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान्स के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। लाहौर की टीम बेहद शानदार फॉर्म में है और उन्होंने अपने पिछले 4 मुकाबले लगातार जीते है। वह पॉइंट्स टेबल के टॉप पर विराजमान है। वहीं मुल्तान सुल्तांस की बात करें तो मुल्तान ने 6 में से 4 मैचों में जीत दर्ज की हैं। मुल्तान की टीम पॉइंट्स टेबल के दूसरे पायदान पर मौजूद है।

Advertisement

इस मुकाबले में मोहम्मद रिज़वान पर दांव खेला जा सकता है। रिज़वान रन मशीन बने हुए हैं और उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक कुल 6 इनिंग में 358 रन बनाए हैं। उनका औसत 89.50 और स्ट्राइक रेट 141.50 की रही है। वह 6 इनिंग में एक शतक और 5 अर्धशतक ठोक चुके हैं। उपकप्तान के तौर पर सिकंदर रजा, शाहीन अफरीदी, या फखर जमान को चुनना एक अच्छा फैसला होगा।

LAH vs MUL: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, मार्च 04, 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

LAH vs MUL, Pitch Report

Advertisement

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर की पिच बल्लेबाज़ों को अच्छी मदद करती है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। इस पिच पर पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसत स्कोर 160 रन रहा है। यहां पिछला मुकाबला लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला गया था जिसमें लाहौर ने पहले बैटिंग करके 17 रनों से जीत दर्ज की थी।

LAH vs MUL: Where to Watch?

यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

Advertisement

LAH vs MUL Head-to-Head

कुल - 14
लाहौर कलंदर्स - 07
क्वेटा ग्लैडिएटर्स - 07

Lahore Qalandars vs Multan Sultans Dream Team

Advertisement

विकेटकीपर - मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सैम बिलिंग्स
बल्लेबाज़ - राइली रूसो, फखर ज़मान, अब्दुल्ला शफीक
ऑलराउंडर - सिकंदर रजा (उपकप्तान), डेविड वीजे
गेंदबाज- राशिद खान, इहसानुल्लाह, शाहीन अफरीदी, अब्बास अफरीदी

Lahore Qalandars Probable Playing XI

फखर जमान, मिर्जा ताहिर बेग, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, हुसैन तलत, सिकंदर रजा, राशिद खान, डेविड वीजे, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, जमान खान

Advertisement

Multan Sultans Probable Playing XI

शान मसूद, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), राइली रूसो, डेविड मिलर, खुशदिल शाह, कार्लोस ब्रैथवेट, अनवर अली, अकील हुसेन, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, इहसानुल्लाह

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार