बुधवार को हंबनटोटा के मैदान पर लंका प्रीमियर लीग 2020 सीजन का फाइनल खेला गया। इस फाइनल मुकाबले में जाफना स्टालियंस ने गाले ग्लेडिएटर्स को एकतरफा मैच में 53 रनों से हराकर लंका प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टालियंस ने ग्लेडिएटर्स के सामने जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य दिया। ग्लेडिएटर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले 3 ओवर में 3 विकेट जल्दी गंवा दिए और उनकी टीम कभी भई लक्ष्य के करीब नहीं दिखी।

Advertisement

आलम ये रहा कि अंत में उनकी टीम को 53 रन से मैच गंवाना पड़ा और इस तरह जाफना स्टालियंस ने खिताब अपने नाम कर लिया।189 रनों का पीछा करते हुए ग्लेडिएटर्स केवल 135/9 का स्कोर ही बना सके। इससे पहले जाफना स्टालियंस ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 188/6 रन बनाए।

थिसारा परेरा ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन बनाकर स्टालियंस की पारी को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने भी 46 (35) रनों का अहम योगदान दिया और वो टीम के लिए सर्वोच्च स्कोरर भी रहे। उनके अलावा धनंजय डिसिल्वा ने भी 20 गेंदों पर 33 रनों का योगदान दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार