नई दिल्ली, 16 सितम्बर | टॉम लाथम (55) और कप्तान केन विलियमसन (50) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 'न्यूजीलैंडर्स' ने मुंबई क्रिकेट टीम के साथ जारी तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी सात विकेट पर 324 रन बनाकर घोषित कर दी। इसके बाद मुंबई ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 29 रन बना लिए हैं। कोहली के बारे में गंभीर का बड़ा बयान, जरूर पढ़ें

Advertisement

पहले दिन की समाप्ति पर कौस्तुभ पवार पांच और अरमान जाफर 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। मुंबई अभी भी कीवी टीम से 295 रनों से पीछे है। मुंबई ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी चुनी। कीवी टीम को बलविंदर संधू ने 30 के कुल योग पर पहला झटका दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (15) को पवेलियन भेजा। BREAKING: शकिब अल हसन औऱ उनकी वाइफ का हेलीकाप्टर हुआ क्रैश..बुरी खबर

इसके बाद कप्तान विलियमसन और लाथम ने दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की। विलियमसन को भी संधू ने पवेलियन भेजा। लाथम रिटायर्ड आउट हुए। वहीं, मिशेल सैंटनर (48) और रॉस टेलर (41) अर्धशतक बनाने से चूक गए गए। मार्क क्रेग 33 और इश सोढ़ी 29 रनों पर नाबाद लौटे। ब्रिस्बेन टेस्ट : आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इस भारतीय गेंदबाज का बेहतरीन कारनामा
अपनी पहली पारी खेलने उतरी मुंबई को पारी की तीसरे गेंद पर ही झटका लगा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने जय बिष्ट को खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया। रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चुका यह बल्लेबाज

Advertisement

मुंबई के लिए संधू ने दो सफलात हासिल की। विशाल डाभोलकर, परीक्षित वणसांगकर और सिद्धेष लाड ने एक-एक विकेट चटकाए, जबकि दो बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट हो पवेलियन लौटे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज में अपने घर पर दोनों टीम है "गब्बर"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार