जून 09, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): अपने स्टार फॉर्म की वजह से चर्चा में रहने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को वेस्टइंडीज के हरफनमौला क्रिकेटर लिंडल सिमंस ने घमंडी कहा है।

Advertisement

आपको बता दे कि सिमंस ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट में इंटरव्यू के दौरान कहा कि विराट कोहली का घमंड चूर करने के लिए उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल में शानदार पारी खेली थी।

Advertisement

भारत की मेजबानी में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल में सिमंस ने 52 गेंदो में 89 रन बनाए थे। इसके कारण टीम इंडिया को मैच गवाना पड़ा था।

उन्होंने आगे बताया कि मैने मन में ये बात कही थी कि विराट मैं तुम्हे जरूर साबित कर दूंगा कि तुम एकमात्र अच्छे बल्लेबाज नही हो।

लिंडल सिमंस की आरोपों के अनुसार कोहली मैदान में बल्लेबाजी के दौरान लगातार उन्हें उकसाते रहते थे।

सिमंस ने आगे बताया कि कोहली बहुत ही घमंडी खिलाड़ी हैं। वे हमेशा बल्लेबाजी के दौरान अटैकिंग मूड में रहते हैं।

Advertisement

गौरतबल है कि विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे बल्लेबाज हैं जो कभी भी विदेशी खिलाड़ियों के आगे नतमस्तक नही होते हैं। कई दशक पहले भारतीय क्रिकेटर्स विदेशी खिलाड़ियों के उग्र व्यवहार के आगे सहनशील हो जाते थे।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार