पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 के 48वें मुकाबले में गुजरात को चारों खाने चित्त करके दो अहम अंक हासिल कर लिए। पंजाब की इस शानदार जीत में लियाम लिविंगस्टोन ने अहम भूमिका निभाई और टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2022 का सबसे लंबा छक्का लगाकर लाइमलाइट बटोर ली। लेकिन इस मैच में फील्डिंग के दौरान लिविंगस्टोन ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिस पर एक फैन ने सवाल उठा दिया।

Advertisement

ये कैच लॉकी फर्ग्यूसन का था जो कगिसो रबाडा की गेंद पर छक्का लगाना चाहते थे लेकिन लिविंगस्टोन ने आसान सा कैच पकड़कर उनकी पारी पर ब्रेक लगा दी। हालांकि, लिविंगस्टोन के इस कैच पकड़ने के तरीके पर एक फैन ने सवाल खड़ा कर दिया। एक ट्विटर यूजर ने लिविंगस्टोन के इस कैच की तस्वीर साझा की जिसमें करीब से देखने पर उनके हाथों की पोजीशन ऐसी लग रही थी जैसे मगरमच्छ का मुंह खुला हुआ हो, लेकिन कुछ भी हो ऑलराउंडर लिविंगस्टोन ने कैच पकड़ लिया।

Advertisement

इस यूजर ने लिविंगस्टोन को टैग करते हुए लिखा, 'मुझसे बात करो लिविंगस्टोन।' इस यूज़र के ट्वीट पर लिविंगस्टोन ने भी अपने जवाब से उसकी बोलती बंद कर दी। लिविंगस्टोन ने जवाब देते हुए लिखा, "ये आखिरी नतीजा है जो मायने रखता है? ये मेरी एक बुरी आदत है जो मैंने हमेशा की है।"

अगर इस मैच की बात की जाए तो लिविंगस्टोन ने सिर्फ 10 गेंदों में 30 रनों की आतिशी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इन 30 रनों में से 28 रन तो उन्होंने मोहम्मद शमी के ही ओवर ओवर से लूटे थे। इसी ओवर में लिविंगस्टोन ने 117 मीटर का भी छक्का लगाया था जो कि मौजूदा सीज़न का सबसे लंबा छक्का बन गया और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को तोड़ पाता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार