16 अगस्त। भले ही धोनी इन दिनों मैदान से दूर हैं लेकिन सोशल मिडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था जिसमें वो साइकिल स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे थे।

Advertisement

अब एक बार फिर धोनी ने एक ऐसा फोटो सोशल साइट्स पर शेयर किया है जो फैन्स का दिल जीत रहा है। सभी जानते हैं कि अपने पापा धोनी की ही तरह जीवा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

Advertisement

ऐसे में अब धोनी ने इंस्टाग्राम पर जीवा के साथ एक फोटो शेयर किया है जिसमें वो लंच करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें सबसे खास बात ये है कि दोनों पापा- बेटी खाना खाते वक्त टेबलेट पर कुछ निहार रहे हैं।

धोनी की इस क्यूट फोटो पर काफी लाइक और कॉमेंट आ रहे हैं। एक बार फिर धोनी और जीवा ने साबित कर दिया है कि धोनी और जीवा की बाप- बेटी की जोड़ी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने में नंबर वन है।

अब क्रिकेट फैन्स धोनी को सितंबर में एशिया कप के दौरान भारतीय टीम के तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। गौरतलब है कि इंग्लैंड की धरती पर खराब फॉर्म के कारण फैन्स धोनी को मिस कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार