Sri Lanka vs New Zealand ODI: श्रीलंका के खिलाफ 13 नवंबर से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं औफ उनकी जगह एडम मिल्ने (Adam Milne) को शामिल किया गया है। 

Advertisement

फर्ग्यूसन को हाल ही में समाप्त हुई सीरीज के दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए चोट लगी थी। 33 साल फर्ग्यूसन को अपने दूसरे ओवर के बाद असहजता के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा, हालांकि उन्होंने पहले ही 12 गेंदों के दौरान ही हैट्रिक ली और टीम की जीत की राह  तैयार की। 

Advertisement

अब वह आगे के स्कैन के लिए वापस न्यूजीलैंड लौटेंगे, जिससे उनकी चोट की गंभीरता और रिहैब के समय के बारे में पता चलेगा। 

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (13 नवंबर) को दाम्बुला में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। 

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जैक फाउल्केस, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, विल यंग।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार