IPL 2022 में गुरुवार को Lucknow Super Giants और Chennai Super Kings के बीच मैच खेला जाना है। ये मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि दोनों ही टीम अपना पहला मैच गंवाने के बाद आपस में भिड़ती नज़र आएगी।

Advertisement

LSG vs CSK: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – गुरुवार, 31 मार्च, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार शाम 7: 30 बजे 
जगह – ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

Match Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ सुपर जायंट्स का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत और बेहतर नज़र आ रहा है, लेकिन पिछले मैच में वह बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ था। हालांकि टीम के युवा स्टार आयुष बडोनी ने आईपीएल का शानदार आगाज किया है, यहीं वज़ह है स्टारों से इस सजी टीम में सभी की निगाहें आयुष पर रहने वाली है।

दुष्मंथा चमीरा गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार लय में नज़र आए थे, वहीं टीम के स्टार बॉलर आवेश खान फ्लॉप साबित हुए थे। टीम को उम्मीद होगी कि आवेश सीएसके के खिलाफ अपनी पुरानी लय प्राप्त करें। इसी बीच फैंस की निगाहें रवि बिश्नोई पर रहने वाली हैं।

Advertisement

सीएसके की टीम में मोइन अली की एंट्री हो चुकी है, जिसके बाद अब टीम का बैटिंग और बॉलिंग लाइनअप थोड़ा बेहतर नज़र आएगा। बल्लेबाज़ी में सभी की निगाहें पिछले साल के ऑरेंज कैप विनर रुतुराज गायवाड़ पर रहेंगी।  

मोइन अली की वापसी से मिचेल सेंटनर बाहर हो सकते हैं। वहीं मु्ंबई की पिच पर तेज गेंदबाज़ों के लिए काफी मदद होगी जिस वज़ह से एडम मिल्ने सीएसके के लिए अहम साबित होंगे।  

LSG vs CSK: कौन होगा, किस पर भारी?

Advertisement

सीएसके की बल्लेबाज़ी केकेआर के खिलाफ फ्लॉप नज़र आई थी। वहीं अपने पहले मुकाबले में भी लखनऊ की टीम का भी ऐसा ही हाल था। हालांकि, ऑन पेपर लखनऊ की टीम ज्यादा संतुलित और बेहतर नज़र आ रही है। यहीं वज़ह से केएल राहुल की कप्तानी वाली LSG के जीत के चांस ज्यादा हैं। 

LSG vs CSK: Head-to-Head

दोनों ही टीम्स पहली बार आईपीएल के रण में आमने-सामने होंगी। इसलिए कोई भी डाटा मौजूद है।

Advertisement

LSG vs CSK (Team News) 

लखनऊ सुपर जायंट्स - लखनऊ की टीम के लिए जेसन होल्डर, काइल मेयर्स और मार्कस स्टोइनिस अभी भी उपलब्ध नहीं हुए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स - टीम के स्टार गेंदबाज़ दीपक चाहर मैच के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन टीम के लिए खुशी की बात ये है कि स्टार ऑलराउंडर मोइन अली और ड्वेन प्रीटोरियस सेलेक्शन के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

Advertisement

LSG vs CSK Probable Playing XI

लखनऊ सुपर जायंट्स - केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, कुणाल पांड्या, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान

चेन्नई सुपर किंग्स - रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने, तुषार देशपांडे

Advertisement

LSG vs CSK Fantasy XI

विकेटकीपर- केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक
बल्लेबाज - अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा, रुतुराज गायकवाड़, एविन लुईस
ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा, आयुष बडोनी
गेंदबाज- ड्वेन ब्रावो, रवि बिश्नोई, दुष्मंथा चमीरा

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार