RCB vs LSG, आईपीएल 2023 का 43वां मुकाबला जिसके दौरान मैदान पर विराट कोहली और अफगानी युवा गेंदबाज़ नवीन उल हक की आपस में भिड़ंत हो गई। इकाना स्टेडियम में विराट और नवीन एक दूसरे पर गर्म होते नज़र आए जिसके बाद से अब तक विराट फैंस नवीन उल हक को ट्रोल कर रहे हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, इस बार अफगानी खिलाड़ी को अपनी टीम के होम ग्राउंड यानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ट्रोल होना पड़ा है।

Advertisement

जी हां, नवीन उल हक विराट कोहली से पंगा लेकर काफी बुरी तरह फंस चुके हैं। विराट और उनके बीच हुए बवाल के बाद से ही कोहली फैंस ने नवीन को खूब परेशान किया है। LSG vs MI मैच के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें नवीन बाउंड्री पर फील्डिंग करते देखे जा सकते हैं और इस दौरान मैदान पर मैच इन्जॉय करने आए फैंस नवील को विराट-विराट के नारे लगाकर चिढ़ाते देखे जा सकते हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं, इस मुकाबले के दौरान ऐसे कई मौके देखे गए जब विराट कोहली के फैंस ने नवीन उल हक को विराट के नाम के नारे लगाकर परेशान किया। इसी बीच नवीन उल हक अपने प्रदर्शन से भी फैंस का मुंह बंद नहीं कर सके, क्योंकि इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में बिना कोई सफलता हासिल किये 37 रन लुटाए।

बता दें कि विराट और नवीन के बीच हुआ बवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। यह दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे से मैदान पर उलझने के बाद सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को ट्रोल करते दिखे हैं। बात करें अगर आईपीएल पॉइंट्स टेबल की तो फिलहाल गुजरात टाइटंस की टीम 13 मैचों में 9 जीत के साथ टॉप पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 13 मैचों में 7 जीत के साथ तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 12 मैचों में 6 जीत के साथ 5वें पायदान पर मौजूद है। पॉइंट्स टेबल पर सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12 मैचों में महज 4 जीत के साथ मौजूद है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार