4 सितम्बर (CRICKETNMORE)| भारत और वेस्टइंडीज के बीच अक्टूबर-नवम्बर में भारत में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच राजकोट और दूसरा हैदराबाद में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने बताया कि वेस्टइंडीज अगले महीने भारत का दौरा करेगी जहां वह दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। 

Advertisement

दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच चार से आठ अक्टूबर तक राजकोट और दूसरा 12 से 16 अक्टूबर तक हैदराबाद में खेला जाएगा। 

Advertisement

टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमें 21 अक्टूबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 21 अक्टूबर को गुवाहाटी, दूसरा 24 को इंदौर, तीसरा 27 को पुणे, 29 को मुंबई और पांचवां एक नवम्बर को तिरुवनंतपुरम में होगा। 

इसके बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप का पहला मैच कोलकाता में चार नवंबर को, दूसरा छह नवंबर को लखनऊ और तीसरा 11 नवंबर को चेन्नई में खेला जाएगा। लखनऊ में बने ने स्टेडियम में पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा
वेस्टइंडीज ने भारत दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पहले ही 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 

36 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेवन स्मिथ को टीम से बाहर रखा गया है कि जबकि 21 साल के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की एक साल बाद टीम में वापसी हुई है। 

Advertisement

युवा तेज गेंदबाज कीमो पॉल टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं जबकि सुनील अम्बरीस और कहमर हेमिल्टन को भी टीम में मौका दिया गया है। टीम की कमान जेसन होल्डर के हाथों में है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार