Lucknow Super Giants: आईपीएल मिनी ऑक्शन 2023 का समापन हो चुका है और सभी टीमों ने अपने 25 खिलाड़ियों को पूरा कर लिया है। वहीं, अगर नई टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स के 25 खिलाड़ियों पर निगाह मारेंगे तो पाएंगे कि ये टीम काफी संतुलित है लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसे उन्होंने इस मिनी ऑक्शन में खरीदकर बड़ी चाल चली है।

Advertisement

जी हां, इस खिलाड़ी की उम्र 40 साल की है और अब ये खिलाड़ी आगामी आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए खेलता दिखेगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक अमित मिश्रा की, जिन्हें पिछले आईपीएल सीजन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था लेकिन इस बार गौतम गंभीर की अगुवाई में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने उन पर भरोसा जताया है और वो लखनऊ की ओर से खेलते नजर आएंगे। 

Advertisement

पूर्व भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा की बात करेें तो इस बार आईपीएल ऑक्शन में वो सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे और जब लग रहा था कि उन्हें पिछली बार की ही तरह इस बार भी कोई खरीदार नहीं मिलेगा तो लखनऊ की टीम ने 50 लाख की बेस प्राइस में अमित मिश्रा को खरीद लिया। आपको बता दें कि मिश्रा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तीसरे सबसे सफल गेंदबाज़ हैं। पिछली बार मिश्रा 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते दिखे थे।

अगर अमित मिश्रा के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक आईपीएल में 154 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 23.98 की गेंदबाजी औसत से 166 विकेट चटकाए हैं। मिश्रा ने आईपीएल करियर में 3 बार हैट्रिक भी ली है और अब आप खुद ही अंदाज़ा लगा सकते हैं कि वो जब लय हासिल कर लेते हैं तो क्या कर सकते हैं ऐसे में उनका अनुभव लखनऊ के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है और कहीं न कहीं गौतम गंभीर का ये फैसला केएल राहुल एंड कंपनी को आईपीएल 2023 में बाकी टीमों पर जीत दिलाने में मदद कर सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार