Lungi Ngidi Record: जिम्बाब्वे टी20 ट्राई नेशन सीरीज (Zimbabwe T20I Tri-Series) का दूसरा मुकाबला बुधवार, 16 जुलाई को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA vs NZ T20I) के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) अपनी घातक गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में महान गेंदबाज़ डेन स्टेन (Dale Steyn) को पछाड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि लुंगी एनगिडी साउथ अफ्रीका की टी20 टीम के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं जो कि देश के लिए 44 टी20 मैच खेलते हुए 64 विकेट चटका चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 20 टेस्ट में 58 विकेट और 67 वनडे में 103 विकेट चटकाने का कारनामा किया है।

Advertisement

गौरतलब है कि लुंगी एनगिडी अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ हरारे के मैदान पर सिर्फ एक विकेट भी चटका लेते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 65 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ वो डेल स्टेन को पछाड़ते हुए साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तीसरे गेंदबाज़ बन जाएंगे। बता दें कि मौजूदा समय में इन दोनों ही खिलाड़ियों के नाम टी20 इंटरनेशनल में 64-64 विकटे दर्ज हैं।

साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़

तबरेज शम्सी - 70 मैचों में 89 विकेट

कगिसो रबाडा - 65 मैचों में 71 विकेट

Advertisement

डेल स्टेन - 47 मैचों में 64 विकेट

लुंगी एनगिडी - 44 मैचों में 64 विकेट

जिम्बाब्वे टी20 ट्राई नेशन सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की पूरी स्क्वाड

Also Read: LIVE Cricket Score

लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन (कप्तान), रुबिन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, एंडिले सिमेलाने, नकाबायोमजी पीटर, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, सेनुरान मुथुसामी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्वेना मफाका।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार