आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज़ गेंदबाज़ लुंगी नगिडी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बल्लेबाज निकोलस पूरन को एक ऐसी गेंद डाली जिसने करोड़ों क्रिकेट फैंस को उनका दीवाना बना दिया। नगिडी ने खतरनाक पूरन को चारों खाने चित्त करते हुए एक शानदार ऑफ़-कटर गेंद डाली जिसका पूरन के पास कोई जवाब नहीं था।

Advertisement

DC ने टॉस जीतकर लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। दिल्ली के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए लखनऊ को शुरुआती तीन झटके बहुत जल्दी दे दिए। इसके बाद पूरन पांचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने अच्छी शुरुआत की और कुलदीप यादव की गेंदबाज़ी पर एक शानदार स्वीप शॉट लगाकर चौका जड़ा।

Advertisement

हालांकि, जब नगिडी गेंदबाजी करने आए तो उनके पास नगिडी की गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था। नौवें ओवर में नगिडी ने एक ऑफ़-कटर गेंद डाली और ये उनके लिए फिर कारगर साबित हुई। उनका ये गति में बदलाव पूरन को बिल्कुल समझ नहीं आया और पूरन इस गेंद पर पूरी तरह चकमा खा गए और अपना शॉट खेलने में जल्दबाज़ी कर बैठे। पूरन बोल्ड होने के बाद काफी निराश दिखे वहीं, नगिडी का जश्न देखने लायक था।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

Also Read: LIVE Cricket Score

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, प्रिंस यादव।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार