दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच 26 नवंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सीरीज से पहले तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है।

Advertisement

इस बारे में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने बुधवार को जानकारी दी है। अब तक सिर्फ दो वनडे खेलने वाले 31 साल तेज गेंदबाज कार्ल जूनियर डाला को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

सीएसए ने एनगिडी के स्वास्थ्य व अन्य सदस्यों के उनके संपर्क में आने की किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी, जिन्होंने 29 मैचों में 54 एकदिवसीय विकेट लिए हैं।

तीनों एकदिवसीय मैच सेंचुरियन में खेले जाएंगे। वहीं, दूसरा वनडे 28 नवंबर और तीसरा वनडे 1 दिसंबर को खेला जाएगा। ऐसा पहली बार है जब नीदरलैंड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलेगा।

यह सीरीज, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है, यह टूर्नामेंट 2023 में आयोजित किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका इस समय सूची में नौवें स्थान पर है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार