Madhya Pradesh beat Mumbai in Ranji Trophy 2021-22 Final: मध्य प्रदेश ने बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी 2021-22 के फाइनल मुकाबले में 41 बार की चैंपियन मुंबई को 6 विकेट से हरा दिया। मध्य प्रदेश की टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनी है। मध्य प्रदेश को जीत के लिए 108 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 29.4 ओवर में 4 विकेट गवांकर हासिल कर लिया। मध्य प्रदेश के लिए दूसरी पारी में हिमांशु मंत्री ने 37 रन,शुभम एस शर्मा ने 30 रन और रजत पाटीदार ने नाबाद 30 रन की पारी खेली।

Advertisement

पांचवें और आखिरी दिन मुंबई की टीम दूसरी पारी में 2 विकेट पर 113 रनों से आगे खेलने उतरी थी। इसके बाद अगले 156 रनो के अंदर बाकी 8 विकेट गिए गए और मुंबई 269 रनों पर ऑलआउट हो गई। सुवेद पारकर ने सबसे ज्यादा 51 रन की पारी खेली। इसके अलावा सरफराज खान ने 45 रन और कप्तान पृथ्वी शॉ ने 44 रन बनाए। 

मध्य प्रदेश ने दूसरी पारी में कुमार कार्तिकेय ने शानदान गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने खाते में डाले। इसके अलावा गौरव यादव और पार्थ सहानी ने दो-दो विकेट चटकाए। 

इससे पहले मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टॉस जीतकर 374 रन बनाए थे। मुंबई के लिए सरफराज खान ने शानदार 134 रन बनाए थे।

सरफराज के अलावा मुंबई का कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। यशस्वी जायसवाल और पृथ्वी शॉ ने क्रमश: 78 और 47 रनों की पारी खेली थी।
इसके जवाब में मध्य प्रदेश ने 536 रनों का विशाल स्कोर बनाकर 162 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी। यश दुबे (133), शुभम एस शर्मा (116) औऱ रजत पाटीदार (122) ने शानदार शतक लगाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार