17 मार्च, ऩई दिल्ली (CRICKETNMORE)। धोनी शायद साल 2019 के वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से अलग होने का ऐलान कर सकेत हैं। इससे पहले धोनी साल 2019 के वर्ल्ड कप में अच्छा परफॉर्मेंस कर भारत को जीत दिलाना चाहते हैं।

Advertisement

अभी हाल ही में एक कार्यक्रम में धोनी ने कहा कि वो अपनी फिटनेस को लेकर काफी मेहनत करते हैं। वो फिट हैं तभी टीम का हिस्सा हैं।

इसके अलावा धोनी ने कहा कि वर्ल्ड  कप में एक साल का समय शेष है। ऐसे में वो वर्ल्ड कप के मद्देनजर तैयारियां कर रहे हैं। इसके अलावा धोनी ने कहा कि भारत के पास इस समय तेज गेंदबाज काफी अच्छे हैं।

आपको बता दें कि धोनी ने खुद को श्रीलंका में हो रहे निदास ट्रॉफी से खुद को अलग कर लिया था। अब धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई देगें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार