महिला एशिया कप 2026 में शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम के खिलाफ पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद पाकिस्तान टीम के मेंटर और वहाब रियाज का मानना है कि टीम अब भी चैंपियन बन सकती है।

Advertisement

पाकिस्तान की हार के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रियाज ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि हमारी टीम के सभी खिलाड़ी बहुत काबिल हैं। उन्हें बस खुद पर भरोसा करने की जरूरत है। हमारा अगला मैच हांगकांग के खिलाफ है। हम वापस जाकर बात करेंगे कि हमने भारत के खिलाफ क्या गलत किया। हम वही गलतियां नहीं करेंगे। मेरा अब भी मानना ​​है कि पाकिस्तान इस एशिया कप में ट्रॉफी उठाने वाली सबसे अच्छी टीम है क्योंकि हालात हमारे लिए बहुत अच्छे हैं।"

एशिया कप के लिए पाकिस्तान महिला टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। सात खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। पूर्व कप्तान सना मीर ने इस फैसले के लिए पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट की आलोचना की।

सना मीर की आलोचना पर वहाब रियाज ने कहा, "हमने भविष्य को ध्यान में रखकर बदलाव किए हैं। जो खिलाड़ी पहले खेल रहे थे, उन्होंने बहुत सारे वर्ल्ड कप और एशिया कप खेले हैं, लेकिन हमें नतीजे नहीं मिल रहे थे। इसलिए आने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम बनाने के लिए नए चेहरों और नई लड़कियों को लाने का समय आ गया था। यह इस बारे में नहीं है कि हमने किसे पीछे छोड़ दिया। हमें असलियत देखनी होगी। जिन लड़कियों को बाहर रखा गया, वे बिल्कुल भी परफॉर्म नहीं कर रही थीं। मुझे लगता है कि नई लड़कियों को टीम में लाकर हमने सही कदम उठाया।"

एशिया कप के लिए पाकिस्तान महिला टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। सात खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। पूर्व कप्तान सना मीर ने इस फैसले के लिए पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट की आलोचना की।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच हांगकांग के खिलाफ सोमवार को खेलेगी। इस मैच में पाकिस्तान को जीत दर्ज करनी होगी, नहीं तो टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार