महिपाल लोमरोर (43) और यशस्वी जायसवाल (49) की धमाकेदार पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने दुबई में खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरूआत अच्छी रही और जायसवाल और एविन लुईस (36) की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। 

Advertisement

हालांकि, राजस्थान के लिए लोमरोर ने तेज़तर्रार पारी खेलकर सारी महफिल लूट ली। अपनी 17 गेंदों की छोटी सी पारी में उन्होंने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया और पंजाब के हर गेंदबाज़ के खिलाफ चौके-छक्के बटोरे।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने दीपक हुडा के एक ही ओवर में दो छक्कों और दो चौकों की बदौलत कुल 24 रन बटोर लिए। पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने अचानक से 16वां ओवर दीपक हुडा को थमा दिया और यहां से पंजाब के लिए मैच पूरी तरह से पलट गया क्योंकि लोमरोर ने हुडा पर बिल्कुल भी तरस नहीं दिखाया और जमकर कुटाई की।

हालांकि, पंजाब की टीम ने मैच के आखिरी ओवरों में वापसी कर ली और तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाज़ी की बदौलत राजस्थान की टीम 200 तक भी नहीं पहुंच पाई जो कि एक समय उनके बाएं हाथ का खेल नजर आ रहा था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार