नई दिल्ली, 13 मार्च (CRICKETNMORE) । बांग्लादेश के बल्लेबाज महमदुल्लाह ने वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वर्ल्ड कप में यह महमदुल्लाह का लगातार दूसरा शतक है। महमदुल्लाह ने मैक्लेनाघन की गेंद पर 2 रन लेते हुए शतक पूरा किया। उन्होंने 128 रन की अपनी पारी में 123 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 3 छक्के लगाए। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने शतक जमाया था।
Advertisement
महमदुल्लाह इसी के साथ लगातार दो वन-डे मैचों में शतक लगाने वाले बांग्लादेश के दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले शहरियार नफीस ने अक्टूबर-नवंबर 2006 में यह उपलब्धि सबसे पहले हासिल की थी। महमदुल्लाह 115 वन-डे मैचों में दो शतक लगा चुके हैं और उन्होंने अपने दोनों शतक इसी वर्ल्ड कप में लगाए।
Advertisement
एजेंसी