मुंबई के कप्तान और स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw Century) ने शुक्रवार (14 अक्टूबर) असम के खिलाफ सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए सयैद मुश्ताक सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy 2022) के मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर धमाल मचा दिया। 219.67 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पृथ्वी ने 61 गेंदों में 134 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 13 चौके और 9 छक्के जड़े।  यानी उनकी पारी के 106 रन सिर्फ 22 गेंदों में चौकों-छक्कों से आए। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने 3 विकेट के नुकसान पर 230 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

Advertisement

इस दौरान पृथ्वी ने सिर्फ 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। टी-20 क्रिकेट में यह उनका पहला शतक है। 

Advertisement

इस पारी के साथ पृथ्वी ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। यह सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास मे किसी भी बल्लबाज द्वारा खेली गई चौथी सबसे बड़ी पारी है। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ श्रेयस अय्यस (147 रन), पुनित बिष्ट (नाबाद 146 रन) औऱ मोहम्मद अजहरुद्दीन (नाबाद 137 रन) ही हैं। 

सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पृथ्वी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं हैं, इससे पहले उन्होंने को दो मैच में 34 गेंदों में नाबाद 55 रन और 12 गेंद में 29 रन की पारी खेली थी।

पृथ्वी ने अपना शतक पूरा करने के बाद सेलिब्रेशन के दौरान बल्ले से अपनी जर्सी के पीछे की तरफ ईशारा किया।

Advertisement

गौरतलब है कि लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी पृथ्वी को भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी का मौका नहीं मिल रहा है। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जगह ना मिलने के बाद पृथ्वी ने निराशा भी व्यक्त की थी। पृथ्वी ने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2021 में खेला था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार