इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू हो रहा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इंजरी की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे, लेकिन दूसरे टेस्ट उनके खेलने की संभावना है।

Advertisement

हाथ की चोट से जूझ रहे बाबर आजम ने पिछले एक सप्ताह में फिट होने के लिए अच्छी ट्रेनिंग और कड़ी मेहनत की है और दूसरे टेस्ट में वापसी और टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। पहले टेस्ट में सलमान अली आगा ने कप्तानी की थी।

बाबर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैंने कुछ अभ्यास सत्र किए हैं और लॉर्ड्स टेस्ट के लिए 90 प्रतिशत फिट हूं। जब भी आप पाकिस्तान टीम की कप्तानी करते हैं, खासकर इस मैदान पर, तो यह सम्मान की बात होती है और मैं अपना बेस्ट दूंगा। चाहे मैं कप्तान के तौर पर मैदान पर हूं या बल्लेबाजी कर रहा हूं, मैं बस अपना गेम खेलूंगा।"

बाबर आजम की वापसी अगर टीम में होती है, तो आउट ऑफ फॉर्म चल रहे युवा सलामी बल्लेबाज अजान अवैस को बाहर किया जा सकता है।

आजम ने अब्दुल्ला शफीक को उनकी पसंदीदा जगह नंबर 4 से हटाने से इनकार कर दिया। शफीक शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, और उनके बल्लेबाजी क्रम से छेड़छाड़ उनके और टीम के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

बाबर ने कहा, टीम में वापसी के बाद शफीक ने तीसरे और चौथे नंबर पर बैटिंग की है। उन्हें वहां आत्मविश्वास है इसलिए वह वहीं खेलते रहेंगे। हमारे सीनियर बल्लेबाजों को और अधिक फोकस होकर खेलने की जरूरत है।

आजम ने अब्दुल्ला शफीक को उनकी पसंदीदा जगह नंबर 4 से हटाने से इनकार कर दिया। शफीक शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, और उनके बल्लेबाजी क्रम से छेड़छाड़ उनके और टीम के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम पहले टेस्ट में अपने मुताबिक नहीं खेल पाए। इंग्लैंड जिस तरह से खेल रहा है, उसका श्रेय उन्हें जाता है। हमने अपनी गलतियों पर चर्चा की है। अब हम मैच का इंतजार कर रहे हैं। हमें खुद पर भरोसा है और हम अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार