अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट के 13वें मैच में एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसे क्रिकेट फैंस दोबारा कभी नहीं देखना चाहेंगे। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और सिएटल ओर्कास के बीच खेले गए इस मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कार्मी ले रॉक्स बुरी तरह से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें लहुलूहान हालत में मैदान से बाहर ले जाया गया।

Advertisement

ये घटना दूसरी पारी के तीसरे ओवर में देखने को मिली जब फ्रैंसिस्को के गेंदबाज़ कार्मी ले रॉक्स बॉलिंग कर रहे थे और सामने ओर्कास के ओपनर रियान रिकल्टन बल्लेबाजी कर रहे थे। कार्मी ले रॉक्स ने ओवर की चौथी गेंद ओवरपिच डाली जिस पर रिकल्टन ने बिल्कुल सीधा रॉकेट जैसा शॉट दे मारा और ये शॉट सीधा रॉक्स के सिर पर जा लगा।

Advertisement

गेंद उनके सिर पर इतनी तेज़ लगी थी कि वो मैदान पर ही गिर गए। इसके बाद बाकी खिलाड़ी और मैदानी अंंपायर उनके पास गए। रॉक्स की खराब हालत देखकर बाहर से स्ट्रेचर बुलाया गया और उन्हें लहुलूहान हालत में बाहर ले जाया गया। इस भयावह दृश्य को देखकर क्रिकेट फैंस काफी डर गए और सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन्स सामने आए।

इस मैच की बात करें तो सैन फ्रैंसिस्को ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाए लेकिन जवाब में ओर्कास की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 142 रन ही बना पाई और 23 रन से मैच हार गई। 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लेने वाले लियाम प्लंकेट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार