India Probable Playing XI Vs West Indies 4th T20: भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला (IND vs WI 4th T20) बुधवार, 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि हैदराबाद टी20 के लिए भारतीय टीम की संभावित XI (India Probable Playing XI) कैसी हो सकती है।

संजू सैमसन के सिर लटकी तलवार: संजू सैमसन बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। वो इंदौर टी20 में सिर्फ 6 गेंद खेलकर 3 रन बना पाए थे। उन्होंने 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद से 13 पारियों में सिर्फ तीन अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान संजू सात पारी में सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए। उनकी खराब फॉर्म को मद्देनज़र रखते हुए, उन्हें प्लेइंग XI से ड्रॉप किया जा सकता है।

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका: टीम इंडिया संजू सैमसन की जगह 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग कॉम्बिनेशनल में मौका दे सकती है। ये छोटी उम्र का खिलाड़ी बड़े रन बनाने की क्षमता रखता है। उन्होंने देश के लिए 8 T20I में लगभग 31 की औसत और 186 की स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाकर ये रन जोड़े।

वैभव ने IPL जैसे बड़े मंच पर भी खुद को साबित किया है। सबसे खास बात ये है कि वैभव के नाम 42 टी20 मैचों में 4 शतक दर्ज हैं। वो टीम इंडिया को एक तेज शुरुआत दे सकते हैं। उनके पास बॉलिंग करने की भी काबिलियत है।

भारत पर 2-1 की बढ़त: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को इंदौर टी20 में 14 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है। यहां से अब उनकी निगाहें हैदराबाद में जीत दर्ज करके सीरीज पर 3-1 की अजेय बढ़त लेने पर टिकी होगी। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज हैदराबाद टी20 जीतकर सीरीज को लेवल करना चाहेगी। बताते चलें कि हैदराबाद में फैंस को एक हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार