भारत का साउथ अफ्रीका दौरा समाप्त हो चुका है। दोनों टीमों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई जिसका मतलब ये रहा कि भारत इस दौरे पर कोई भी सीरीज हारे बिना भारत लौटेगा। टेस्ट सीरीज से पहले टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर रही और उसके बाद हुई वनडे सीरीज में भारत ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से मात देकर सीरीज जीती।

Advertisement

इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर तो दिखी ही लेकिन साथ ही कई मजेदार पल भी देखने को मिले और उन्हीं मज़ेदार पलों में से एक पल टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद दिखा जब साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी ने रविचंद्रन अश्विन के कहने पर चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस के लिए बॉलीवुड गाना गाया। इस समय एंटिनी का ये मज़ेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो अश्विन के लिए 'कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है' गाना गा रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एंटिनी ने ये बॉलीवुड गाना गया तो अश्विन शर्मिंदा दिखे और उन्होंने अपने चेहरे पर हाथ रख लिया। मूल गीत साहिर लुधियानवी द्वारा रचित था और प्रसिद्ध गायक मुकेश और लता मंगेशकर ने गाया था। एंटिनी का ये मज़ेदार वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

अगर एंटिनी के क्रिकेट करियर की बात करें तो एंटिनी ने साउथ अफ्रीका के लिए 101 टेस्ट, 173 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले और सभी प्रारूपों में 662 अंतर्राष्ट्रीय विकेट हासिल किए, जिसमें भारत के खिलाफ 62 विकेट भी शामिल थे। वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उद्घाटन संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए भी खेल चुके हैं। 46 वर्षीय ने क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में भारत के हालिया साउथ अफ्रीका दौरे को कवर किया।

Also Read: Live Score

इस बीच, रविचंद्रन अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा और इंग्लैंड के जो रूट के साथ आईसीसी के वर्ष 2023 के पुरुष टेस्ट क्रिकेट पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। 2023 में अश्विन ने सात टेस्ट मैचों में 41 विकेट झटके। अनुभवी ऑफ स्पिनर को चार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट में 25 विकेट हासिल करने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था, जिसमें भारत ने 2-1 के अंतर से सीरीज जीती।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार