Malki Madara Unwanted Record: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का पहला मुकाबला बीते शुक्रवार, 12 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Women's Cricket Team) ने 219 रन डिफेंड करके श्रीलंका (Sri Lanka Women's Cricket Team) को 87 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंका की 25 साल की तेज गेंदबाज़ मल्की मदारा (Malki Madara) ने बेहद खराब गेंदबाज़ी की जिसके कारण उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, मल्की मदारा ने एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड के सामने अपने कोटे के चार ओवर में 12.75 की खराब इकोनॉमी से बॉलिंग की और सिर्फ एक विकेट लेकर पूरे 51 रन लुटाए। ध्यान दें कि मल्की द्वारा फेंका गया ये स्पेल ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे महंगा स्पेल है। यही वज़ह है वो शर्मनाक रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

Advertisement

इस अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय टीम की शिखा पांडे हैं, जिन्होंने साल 2020 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 52 रन लुटा दिए थे।

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की एक इनिंग में सर्वाधिक रन देने वाली खिलाड़ी

  • शिखा पांडे (भारत) - 4 ओवर में बिना विकेट लिए 52 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2020
  • मल्की मदारा (श्रीलंका) - 4 ओवर में एक विकेट लेकर 52 रन बनाम इंग्लैंड, साल 2026
  • इमर रिचर्डसन (आयरलैंड) - 4 ओवर में एक विकेट लेकर 50 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2014
  • निदा डार (पाकिस्तान): 4 ओवर में एक विकेट लेकर 47 रन बनाम इंग्लैंड, साल 2023

ऐसा रहा मैच का हाल: एजबेस्टन के मैदान पर श्रीलंका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिसके बाद इंग्लैंड ने डैनी व्याट (62 गेंदों पर नाबाद 105 रन), एमी जोन्स (38 गेंदों पर 53 रन) और नेट साइवर ब्रंट (22 गेंदों पर नाबाद 46 रन) की पारियों के दम पर 20 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 219 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में श्रीलंका के लिए नीलाक्षी डी सिल्वा (33 गेंदों पर 39 रन) और हर्षिता समरविक्रमा (18 गेंदों पर 29 रन) ने कुछ अहम रन जोड़े, लेकिन उनकी पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 132 रन ही बना सकी। तो ऐसे इंग्लैंड ने साल 2026 के महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच 87 रनों के बड़े अंतर से जीतकर अपने नाम किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार