दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड यानि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सौरव गांगुली के बाद रोजर बिन्नी के रूप में 36वां अध्यक्ष मिल गया है। अब रोजर बिन्नी ही बीसीसीआई को आगे लेकर जाने का काम करेंगे। रोजर बिन्नी के आने से पहले और गांगुली को हटाए जाने की खबरों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोंरीं थी और गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटाए जाने का अभी तक विरोध किया जा रहा है। 

Advertisement

कांग्रेस और अन्य पार्टियां गांगुली को निकाले जाने से काफी खफा हैं और बीजेपी को अपने निशाने पर ले रही हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सौरव गांगुली का भरपूर समर्थन किया है और कहा है कि गांगुली को किस गलती की सज़ा मिली है और जय शाह को क्यों नहीं निकाला गया। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से गांगुली को लेकर एक अपील भी की है।

Advertisement

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से अपील की है कि सौरव गांगुली को ICC अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने देना चाहिए। बनर्जी ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं सभी देशवासियों की ओर से कहती हूं कि सौरव गांगुली हमारा गौरव हैं, उन्होंने अपने खेल और प्रशासन करियर को कुशलता से प्रबंधित किया है। वो बीसीसीआई अध्यक्ष थे। उन्हें अनुचित तरीके से बाहर किया गया था; इसका मुआवजा उन्हें आईसीसी में भेजकर मिलना चाहिए।'

आगे बोलते हुए ममता ने कहा, 'मैं पीएम से अनुरोध करती हूं कि ये सुनिश्चित करें कि सौरव गांगुली को आईसीसी चुनाव लड़ने की अनुमति दी जानी चाहिए। वो एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं, इसलिए उन्हें वंचित किया जा रहा है। भारत सरकार से अनुरोध है कि राजनीतिक रूप से निर्णय न लें, वो राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार