टीम इंडिया के युवा स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) इन दिनों इंग्लैंड में अपनी गेंदबाजी से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इंग्लैंड और वेल्स के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट काउंटी चैंपियनशिप (County Championship 2026) में वार्विकशायर (Warwickshire) के लिए खेल रहे सुथार ने एक बार फिर गेंद से कमाल कर दिया।
भारत के 24 साल के युवा बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार का इंग्लैंड में गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन जारी है। काउंटी चैंपियनशिप 2026 में वार्विकशायर के लिए खेल रहे सुथार ने एक बार फिर अपनी फिरकी का जलवा दिखाया और टीम को एसेक्स (Essex) के खिलाफ शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
डिविजन वन के इस मुकाबले में वार्विकशायर ने एसेक्स को 8 विकेट से हराया। मैच की दूसरी पारी में एसेक्स की बल्लेबाजी को समेटने की जिम्मेदारी मानव सुथार ने अपने कंधों पर ली और उन्होंने 24 ओवर में 75 रन देकर 5 विकेट चटका दिए। सुथार की शानदार गेंदबाजी के चलते एसेक्स की दूसरी पारी महज 189 रन पर सिमट गई।
सुथार ने एसेक्स की पारी के दौरान लगातार अहम मौकों पर विकेट निकालकर वार्विकशायर की पकड़ मजबूत की। पॉल वाल्टर 42 रन बनाकर खतरनाक नजर आ रहे थे, लेकिन सुथार ने उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया। इसके बाद डीन एल्गर (29) भी सुथार का शिकार बने। इसके बाद सुथार ने मैट क्रिचली (11) और जॉर्ज बेल (13) को भी पवेलियन भेज दिया। पारी के आखिर में उन्होंने एसेक्स के दो और बल्लेबाजों को आउट कर अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया।
VIDEO:
इस तरह उनकी फिरकी के सामने एसेक्स की दूसरी पारी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। एसेक्स से मिले 133 रन के लक्ष्य को वार्विकशायर ने सिर्फ 25.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 8 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
मानव सुथार के लिए काउंटी चैंपियनशिप का यह सीजन लगातार शानदार होता जा रहा है। एसेक्स के खिलाफ पांच विकेट लेने के साथ ही उनके इस सीजन में 5 मैचों में कुल 26 विकेट हो गए हैं। उन्होंने 19.46 की औसत से ये विकेट हासिल किए हैं और इस दौरान उनके नाम दो पांच विकेट हॉल दर्ज हो चुके हैं।