12 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMORE)। कोलंबो में खेले गए निदास ट्रॉफी के चौथे मैच में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया। भारत की टीम ने 17.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 153 रन बनाकर मैच को जीत लिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

भारत के तरफ से मनीष पांडे ने 42 रन और दिनेश कार्तिक ने 39 रन बनाकर भारत को मैच जीता दिया। इससे पहले शार्दूल ठाकुर (4-27) के दम पर भारत ने निदास ट्रॉफी त्रिकोणीय सीरीज के चौथे मैच में सोमवार को मेजबान श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

Advertisement

आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में बारिश के कारण मैच में देरी हुई और इसी कारण मैच 19 ओवर प्रति पारी कर दिया गया। श्रीलंका को जैसी शुरुआत मिली थी उससे लग रहा था कि वह बड़ा स्कोर खड़ा करेगी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में उसे ज्यादा रन नहीं बनाने दिए और 19 ओवरों में नौ विकेट पर 152 रनों पर ही सीमित कर दिया। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार