T20 World Cup 2026, South Africa vs New Zealand 1st Semi-Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। मार्को यानसेन की नाबाद अर्धशतकीय पारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और अब न्यूजीलैंड को फाइनल में जगह बनाने के लिए 170 रन बनाने होंगे।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार (4 मार्च) को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लाइव स्कोर देखें यहां
पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर में क्विंटन डी कॉक 10 रन बनाकर आउट हो गए और अगली गेंद पर रयान रिकेल्टन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वहीं कप्तान एडेन मार्कराम भी 18 ही रन जोड़ पाए, जबकि मध्य ओवर में डेविड मिलर भी 6 रन पर आउट हुए। इस बीच डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों में 34 रन की पारी खेल, कुछ देर पारी संभाली।
अंत के ओवरों में अहम साझेदारी निभाते हुए ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को यानसेन ने छठे विकेट के लिए 73 रन जोड़कर मैच का रंग बदल दिया। स्टब्स ने 29 रन बनाए, जबकि यानसेन ने 30 गेंदों में नाबाद 55 रन ठोकते हुए टीम को 20 ओवर में 169 रन तक पहुंचा दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी में कोल मैककोन्ची मैट हेनरी और रचिन रविंद्र ने 2-2 विकेट चटकाए, वहीं लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम ने भी 1-1 सफलता हासिल की।
टीमें इस मैच के लिए
साउथ अफ्रीका (Playing XI): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
न्यूजीलैंड (Playing XI): टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।