Mark Wood Announces Retirement From International Cricket: इंग्लैंड के घातक तेज गेंदबाज़ मार्क वुड (Mark Wood) ने मंगलवार, 22 सितंबर को अचानक से एक बड़ा ऐलान किया और 36 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। गौरतलब है कि उन्होंने अपने दिल पर पत्थर रखकर ये फैसला लिया है।
दरअसल, मार्क वुड ने अपनी मेडिकल सलाह को ध्यान में रखकर इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाई है। उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा चोट से वापसी करने और खुद को साबित करने की कोशिश की, लेकिन इस बार मैं ऐसा नहीं कर पाया। मेडिकल सलाह के अनुसार मेरे लिए टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलना संभव नहीं है। पिछले एक साल में मेरा इंग्लैंड के लिए खेलने का सपना धीरे-धीरे दूर होता गया है।"
वो बोले, “इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और एक सपना था। दुनिया भर की यात्रा करना, शानदार लोगों से मिलना और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलना ऐसी चीज है जिसके लिए मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानता हूं।”
गौरतलब है कि मार्क वुड अपनी रफ्तार से बल्लेबाज़ों को डराकर आउट करने के लिए जाने जाते हैं और 145 से 150 kph तक की स्पीड से गेंदबाज़ी कर सकते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 38 टेस्ट में 119 विकेट, 70 वनडे में 80 विकेट और 38 टी20 इंटरनेशनल में 54 विकेट लेने का कारनामा किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
खास बात ये है कि मार्क वुड इंग्लैंड की 2019 ODI World Cup और 2022 T20 World Cup जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। 2019 वर्ल्ड कप में उन्होंने 18 विकेट लिए थे, वहीं 2022 टी20 वर्ल्ड कप में 4 मैचों में 9 विकेट चटकाए थे। वो अपने संन्यास के समय इंग्लैंड के लिए T20I में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।