VIDEO : शेरदिल दिखे श्रीलंका के ओपनर्स, मार्क वुड को पहले ओवर में ही लगाए 2 छक्के

Updated: Sat, Nov 05 2022 14:28 IST
Cricket Image for VIDEO : शेरदिल दिखे श्रीलंका के ओपनर्स, मार्क वुड को पहले ओवर में ही लगाए 2 छक्के (Image Source: Google)

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 39वें मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और श्रीलंका के ओपनर्स ने अपने कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित करते हुए इंग्लिश बॉलर पर पहले ही ओवर से अटैक शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के तेज़तर्रार बॉलर मार्क वुड का भी लिहाज नहीं किया।

इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने मार्क वुड को श्रीलंका की पारी का तीसरा ओवर दिया और सब उम्मीद कर रहे थे कि शायद श्रीलंका के ओपनर्स वुड की रफ्तार से डरकर खेलेंगे या उनके खिलाफ बिल्कुल भी जोखिम नहीं लेंगे लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस की जोड़ी ने इंग्लैंड की सबसे मज़बूत कड़ी मार्क वुड पर ही हमला कर दिया।

कुसल मेंडिस मार्क वुड की पहली गेंद का सामना कर रहे थे और उन्होंने पहली ही गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। ये छक्का इस बात की गवाही दे रहा था कि श्रीलंका इस मैच में मार्क वु़ड का भी लिहाज नहीं करेगा। इसके बाद कुसल मेंडिस के जोड़ीदार पथुम निसांका ने भी वुड के ओवर की आखिरी गेंद पर थर्ड मैन के ऊपर से छ्क्का जड़ दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

Also Read: Today Live Match Scorecard

इन दो छक्कों समेत वुड के पहले ओवर में कुल 17 रन आए और दबाव पूरी तरह से इंग्लिश टीम पर शिफ्ट हो गया। मेंडिस तो 18 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन निसांका ने इंग्लिश गेंदबाज़ों की कुटाई जारी रखी और सिर्फ 33 गेंदों में पचासा पूरी कर दिया। इस दौरान उन्होंने किसी भी इंग्लिश गेंदबाज़ को नहीं छोड़ा और अपनी टीम को पावरप्ले में एक तेज़ शुरुआत दिलाने का काम किया।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें