ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्नस लाबुस्चागने आईसीसी टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में दो पायदान की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं और इसी के साथ ही टीम के अपने साथी स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, एशेज के पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले ट्रेविस हेड को भी काफी फायदा हुआ है। बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में शानदार प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का रैंकिंग में सुधार जारी है। अब वह टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

Advertisement

अफरीदी ने ऑस्ट्रेलियाई तेज जोश हेजलवुड और ब्लैक कैप्स के तेज गेंदबाज टिम साउदी को पछाड़ते हुए दो स्थान की बढ़त हासिल की है। अफरीदी के हमवतन हसन अली ने भी टॉप 10 में जगह बना ली है। वहीं, नए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने गाबा में इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट के प्रदर्शन के बाद अपनी नंबर 1 गेंदबाजी रैंकिंग बरकरार रखी।

Advertisement

लाबुस्चागने ने पहले एशेज टेस्ट के बाद चौथे स्थान से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस कामयाबी से उन्होंने स्मिथ और विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है, जिनको एक-एक स्थान का नुकसान हुआ।

गाबा में शतक लगाने वाले हेड ने 16 स्थानों की छलांग लगाई है, जिससे वह शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं। वह वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के साथ 10वें स्थान पर हैं।

दूसरी तरफ, टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भी कुछ बड़े बदलाव देखे गए, जिसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को शीर्ष स्थान से हटा दिया गया, क्योंकि बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों में रन नहीं बनाए थे, वह इंग्लैंड के डेविड मलान और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम से नीचे खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में शादाब खान ने पांच स्थानों की छलांग लगाकर शीर्ष 10 में जगह बना ली है। शादाब ने कराची में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों में तीन विकेट लेकर 9वां स्थान प्राप्त किया है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार