ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) मैदान पर अपनी मजाकिया हरकतों के के लिए जानते जाते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के दौरान भी लाबुशेन कुछ ऐसा करते हुए दिखे, जिसे देखकर सब हैरान रह गए।

Advertisement

पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया के डगआउट की तरफ सिगरेट का ईशारा किया और लाइटर की मांग की। जिसके बाद उनके साथी खिलाड़ी और कमेंटेटर उलझन में पड़ गए। 

Advertisement

लाबुशेन ने लाइटर अपने हेलमेट के अंदर कि किसी चीज को जलाने के लिए मंगाया था। जिससे उन्हें बल्लेबाजी करने के दौरान परेशानी हो रही थी। लाबुशेन ने लाइटर से हेलमेट ठीक किया और दोबारा बल्लेबाजी करने में जुट गए। 

लाबुशेन ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है औऱ बारिश के कारण मैच रोके जाने तक वह नाबाद 73 रन बना चुके हैं। इस पारी के दौरान मार्को यान्सेन की गेंद पर स्लिप में लपके गए थे, लेकिऩ थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया। 

लाबुशेन के लावा उस्मान ख्वाजा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

Also Read: SA20, 2023 - Squads & Schedule

Advertisement

बता दें कि तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है और फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को अगले महीने चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलने भारत के दौरे पर आएगी। जिसका पहला मैच 9 फरवरी से शुरू होगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार