ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने भारत के खिलाफ ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम (Gaaba) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन शानदार शतक जड़कर महान डॉन ब्रैडमैन (Don Bradman) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मार्नस ने 204 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 108 रन बनाए। जो इस सीरीज में उनका पहला शतक है।

Advertisement

लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया में पहली तीन पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस स्टेडियम में अब तक खेली गई तीन पारियों में लाबुशेन ने 124.66 की औसत से 374 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। इससे पहले यहां 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ 185 रन की पारी खेली थी।

Advertisement

इस मामले में उन्होंने डॉन ब्रैडमैन को भी पछाड़ दिया। ब्रैडमन ने गाबा के इस मैदान पर अपनी पहली तीन पारियों में 326 रन बनाए थे। 310 रनों के साथ डग वॉलटर्स इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। 

हालांकि इस शतकीय पारी में लाबुशेन काफी लकी भी रहे और उन्हें दो जीवनदान मिले। 39 रन के निजी स्कोर पर पहले अंजिक्य रहाणे और 47 रन पर चेतेश्वर पुजारा ने लाबुशेन का कैच छोड़ा। 

लाबुशेन ने इस सीरीज में दोनों टीमों में सबसे ज्यादा 401 रन बनाए हैं। रनों के मामले में फिलहाल उनके आसपास भी कोई नहीं है। 258 रनों के साथ उनके साथी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर हैं। भारत के लिए अंजिक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 207 रन बनाए हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार