West Indies vs Australia 1st Test: मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को वेस्टइंडीज के खिलाफ 25 जून से बारबाडोस में होने वाले पहले टेस्ट मैच से टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार (20 जून) को इसकी पुष्टि की। इसके अलावा दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) भी इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान स्मिथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में स्मिथ औऱ लाबुशेन की जगह सैम कोंस्टास और जोश इंगलिस लेंगे। 

Advertisement

पिछले कुछ समय में टेस्ट में लाबुशेन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 2023 में उनका औसत 34.91 था, जो 2024 में और गिरकर 30.93 हो गया। इस साल अभी तक खेले गए चार टेस्ट में उनका औसत 16 से भी कम का रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ओपनर की भूमिका निभाते हुए भी वह फ्लॉप रहे औऱ 17 और 22 रन ही बना सके। 

ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा, “ मार्नस अपने बेस्ट प्रदर्शन के साथ इस टीम के लिए एक महत्वपूर्ण सदस्य बन सकते हैं। उन्हें पता है कि उनका प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा है जिसकी हम या वो उम्मीद करते हैं। हम उनके खेल के उन क्षेत्रों पर उनके साथ काम करना जारी रखेंगे, जिनके बारे में हमें लगता है कि उन्हें फिर से सीखने की ज़रूरत है। हम उनके कौशल को महत्व देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे चुनौतियों का सकारात्मक तरीके से सामना करेंगे।”

वहीं स्मिथ ने सर्जरी ना कराने का फैसला किया है और वह टीम के साथ वेस्टइंडीज भी गए हैं। लेकिन उन्हें आठ सप्ताह तक स्प्लिंट पहनने की सलाह दी गई है। वह 3 जुलाई से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा हो सकते हैं औऱ स्प्लिंट से उनकी बल्लेबाजी पर कोई असर ना पड़े। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

पिछले साल भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेब्यू करने वाले कोंस्टास के ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं स्मिथ के बाहर होने के बाद इंगलिस मिडल ऑर्डर की जगह को संभालेंगे। बता दें कि इस साल श्रीलंका दौरे पर अपने डेब्यू टेस्ट में इंगलिस ने शानदार शतक जड़ा था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक किसी खिलाड़ी के सटीक बल्लेबाजी स्थान की पुष्टि नहीं की है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार