सिडनी, 4 जनवरी | मार्नस लाबुशेन (215) ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक जमा यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 454 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। जवाब में न्यूजीलैंड टीम ने भी अच्छी शुरुआत की है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने भी बिना कोई विकेट खोए 63 रन बना लिए। 

Advertisement

मार्नस इस सदी में दोहरा शतक मारने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। मार्नस दूसरे दिन 130 रन के निजी स्कोर से आगे खेलने उतरे थे, दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहने के बावजूद भी लाबुशेन ने संयम बनाए रखा और अपना दोहरा शतक पूरा किया।

Advertisement

इसके अलावा लाबुशेन ने टेस्ट औसत के मामले में साथी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को भी पीछे छोड़ दिया। वह अब तक खेले गए 14 मैचों की 22 पारियों में 63.63 की औसत से 1400 रन बना चुके हैं। वहीं स्मिथ ने 73 मैचों की 131 पारियों में 62.84 की औसत से 7227 रन बनाए हैं।

लाबुशेन से आगे ऑस्ट्रेलिया के ही महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन हैं, जिनकी टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत 99.94 की रही। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार