इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप के दौरान लंकाशायर और ग्लैमर्गन के बीच मुकाबला हुआ था। बारिश ने लगातार इस मुकाबले में खलल डालने का काम किया जिसके परिणामस्वरूप इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। हालांकि, इस मैच में सभी की नजरें दो खिलाड़ियों मार्नस लाबुशेन और जेम्स एंडरसन पर टिकी रहीं। 

Advertisement

मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या हुआ था। मार्नस लाबुशेन ने इस बार अपनी गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाज को ही नहीं बल्कि अपने टीम के साथियों खासतौर पर विकेटकीपर को हैरान कर दिया था। मार्नस लाबुशेन जो कि स्पिन गेंदबाज हैं उन्होंने लेग-स्पिन या फिर गुगली गेंद नहीं बल्कि लेग-स्पिन बाउंसर गेंद फेंकी थी। 

Advertisement

यह काफी मजेदार दृश्य था। आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों से बाउंसर गेंद फेंकने की कल्पना नहीं की जाती है लेकिन मार्नस लाबुशेन की लेग-स्पिन बाउंसर ने सभी को चौंका दिया था। शायद गेंदबाजी करते समय मार्नस लाबुशेन के हाथों से गेंद फिसल गई थी। बल्लेबाज गेंद को डक करने में कामयाब रहे, जबकि कीपर ने इस गेंद को पकड़कर शानदार काम किया था।

काउंटी चैम्पियनशिप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस वीडियो को शेयर किया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस मार्नस लाबुशेन द्वारा फेंकी गई इस गेंद पर जमकर मजे ले रहे हैं। मालूम हो कि जेम्स एंडरसन ने भी लंबे वक्त बाद वापसी करते हुए गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार