South Africa vs Bangladesh 2nd Test: साउथ अफ्रीका के ओपनिंग बल्लेबाज मार्केस एकरमैन (Marques Ackerman) ने बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान इतिहास रच दिया। एकरमैन ने 138 गेंदों में 108.70 की स्ट्राईक रेट से 150 रन की पारी खेली, जिसमें 23 चौके और 4 छक्के जड़े।
अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 137 गेंदों में 150 रन का आंकड़ा हासिल किया। इसके साथ ही वह साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने लुहान डी प्रेटोरियस को पीछे छोड़ा, जिन्होंने साल 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेले गए टेस्ट में 157 गेंदों में यह कारनामा किया था।
बता दें कि एकरमैन नने जोहान्सबर्ग में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 160 गेंदों में 150 रन बनाए थे। एकरमैन ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
साउथ अफ्रीका के लिए सबसे कम गेंदों 150 रन (टेस्ट क्रिकेट)\
मार्केस एकरमैन- 137 गेंद
लुहान डी प्रेटोरियस- 157 गेंद
मार्केस एकरमैन- 160 गेंद
एबी डी विलियर्स- 162 गेंद
साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 494 कन बना लिए हैं। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की बढ़त 403 रन की हो गई है। एकरमैन के अलावा वियान मुल्डर ने 100 रन, मार्को यान्सेन ने नाबाद 67 रन और टोनी डी जोरजी ने 66 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 91 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।