न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गुप्टिल ने 15 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 31 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही गुप्टिल भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को पछाड़कर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

रांची में दूसरे टी-20 के पहले ही ओवर में गुप्टिल ने 14 रन जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर में उन्होंने तीन चौक जड़े और दो रन दौड़ कर पूरे किए। 

Advertisement

कोहली के नाम टी-20 इंटरनेशनलम 87 पारियों में 3227 रन दर्ज हैं। वहीं गुप्टिल के अब 107  पारियों में 3248 टी-20 इंटरनेशनल रन हो गए हैं। बता दें कि कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज का हिस्सा नहीं है, उन्हें आराम दिया गया है। 

हालांकि इस मुकाबले में अपनी शुरूआत को गुप्टिल बड़ी पारी में तबदील नहीं कर सके और दीपक चाहर का शिकार बन गए। उन्होंने जयपुर में गए पहले टी-20 में 70 रनों की शानदार पारी खेली थी। 

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी गुप्टिल के नाम ही दर्ज है। वह अब तक इस फॉर्मेट में 161 छक्के जड़ चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं, उनके नाम 142 छक्के दर्ज हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार